News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी शुरू

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 28, 2022  |  2:21 PM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी शुरू

सुकरौली/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के विधान सभा हाटा के विधायक माननीय मोहन वर्मा जी को 1 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए भारत माता की प्रतिमा भेंट की गई। विधायक जी द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने और हर तरह का सहयोग करने की बात कही गई।

आज की हॉट खबर- ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी...

इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने बताया कि इस महोत्सव के द्वारा देश के बच्चों सहित समस्त जनमानस में आजादी के महत्त्व को बताने के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने के साथ-साथ सभी अनाम शहीदों को श्रद्धांजलि देना है. अमृत महोत्सव के जिला संयोजक हरिश्चंद्र मिश्र ने बताया की अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 1 अगस्त को देश भर के एक साथ एक लाख स्कूलों,माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है!जिसमें प्रभात फेरी निकालने, भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, बच्चों को आजादी के महत्व के साथ अमर शहीदों के बलिदान को बताने के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के आश्रितों को सम्मानित भी किया जाना हैं।कुशीनगर के दो हजार स्कूलों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी की गई है.

इस दौरान ब्लाक संयोजक हाटा सुनील सिंह,ब्लाक संयोजक सुकरौली रंजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोतीचक श्रीधर पाण्डेय उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking