सुकरौली । स्थानीय नगर के वार्ड नं तीन सुकरौली खास मे हो रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का चेयरमैन ने नारियल फोड़ शुभारंभ किया।
रविवार को चेयरमैन राजनेति कश्यप ने नगर के वार्ड नं तीन सुकरौली खास मे डा जी एन शर्मा के घर से सुदीश सिंह के खेत तक लगभग 400 मीटर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया।इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर में हो रहे विकास कार्य पूर्ण गुणवत्ता व मानक से कराए जा रहें हैं,जिसका नगर प्रशासन द्वारा वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों की समय समय पर निरीक्षण कर कार्य के मानक की जांच की जा रही है।कहीं निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होगा तो संबंधित ठीकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।सुकरौली नगर के विकास में कोई कसर नहीं होगा जनहित को देखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस दौरान सभासद अवधराज यादव,सुदामा गिरी,शशि शेखर शांडिल्य, रमाशंकर शाही,अशोक कुमार, दिग्विजय चौहान,विजय विश्वकर्मा,शानू गुप्ता, ठेकेदार विशाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…