News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति को लाभ पहुचाना ही सरकार का उद्देश्य – रजनीकांत

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 31, 2023  |  4:07 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति को लाभ पहुचाना ही सरकार का उद्देश्य – रजनीकांत
  • संखापारमाफ़ी में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खण्ड सुकरौली के ग्राम सभा संखापारमाफ़ी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन के पहुंचने पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एल0ई0डी0 स्क्रीन के माध्यम से स्थानीय ग्रामवासीयो को दिखाया गया।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुर्व विधायक रजनीकांत मणि ने संबोधित करते हुए कहा कि पीएममोदी ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओ को सशक्त बनाने का कार्य किया है। सरकार समाज में महिलाओं की भागीदारी पुरुषो के मुकाबले सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। आज जनता को सभी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत देने का कार्य मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार कर रही है। भारत संकल्प विकसित यात्रा के माध्यम से सभी योजना का लाभ समाज के उन लोगो को दिलाने कार्य कर रही है जो अभी तक इस योजना से वंचित रह गए है।जन धन खाता योजन के माध्यम से भी सभी को लाभ मिलने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। पुर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, किसान सम्मान निधि आदि विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ते हुए किया जायेगा यही इस यात्रा और प्रचार वाहन का मुख्य उद्देश्य है।
प्रत्येक लाभार्थी तक सरकार की योजनाएं पहुंचना ही विकास भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है।

भाजपा सरकार में प्रत्येक लाभार्थी तक सरकार की योजनाएं पहुंचना ही विकास भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सबसे सरल तरीका है।सरकार की योजनाओं और सुविधाओ का लाभ अब तक जो लोग छूट गए वो भारत विकसित यात्रा के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ ले।इस यात्रा को लेकर हर तरफ से परिजनों का उत्साह यही बता रहा है की अब भारत देश पूर्ण रूप से विकसित देश बनकर रहेगा।
कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि और ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान तथा ग्राम प्रधान संजय पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और माँ सरस्वती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के छात्राओ ने स्वागत गीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि ने बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार द्वारा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं को फल देकर और छोटे बच्चे का अन्नप्रासन्न कराया।
‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, उज्ज्वला योजना’आयुष्मान भारत- किसान सम्मान निधि और ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित हुए।
कार्यक्रम का संचालन कृषि सहायक ज्ञानेंद्र कुमार ने किया और आभार स्वागत ग्राम प्रधान संजय कुमार पटेल ने किया।
कार्यकार्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटरिया ने कार्यक्रम की रूप रेखा और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, रंजीत पटेल, प्रकाश भारती, पप्पू यादव, विनोद पटेल, संजय कुमार, चंद्रशेखर भारती, रूदल मिस्त्री, रामबदन पटेल, प्रधानाध्यापक तिलक कुमार, अंचल वर्मा, अर्चना यादव, अनिता त्रिपाठी, बीरेंद्र त्रिपाठी, सुषमा मणि त्रिपाठी, ममता रानी, विवेकानंद चौहान, उमेश यादव, लेखपाल आलोक श्रीवास्तव, महिला एवं बाल विकास, ग्रामपंचायत अधिकारी ओम प्रकाश, कृषि सहायक ज्ञानेंद्र कुमार उधोग विभाग, बैंक के कलर्क विजय प्रजापति व शैलेन्द्र राय खाद्य व रसद विभाग सप्लाई इंस्पेक्टर विजय सिंह, समाज कल्याण विभाग के नागेंद्र जायसवाल पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग के ए0एन0एम0 व आशा सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking