सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली में मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क ना रहने का सिलसिला अभी भी जारी है। जिसके कारण लोगो को आनलाइन सुविधाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बैंको में आए हुए ग्राहकों के लेन देन में देखने को मिला। बैंककर्मी सर्वर डाउन का बोर्ड लटकाकर अपने काउंटर पर बैठे थे तो वहीं बैंक ग्राहकों में महिलाएं फर्श पर बैठ कर तो पुरूष खड़े होकर इस उमस भरी गर्मी में सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। ताकि उनका बैंक संबंधी कार्य पूर्ण हो सके। सामाचार लिखे जाने तक बैंको में ग्राहक सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे थे तो कुछ वापस लौट चुके थे।
अब इस समस्या से निजात कब मिल पाएगी यह तो समय बताएगा लेकिन ग्राहकों को हो रही परेशानियों का जिम्मेदार पूर्ण रूप से मोबाइल कंपनिया ही है जो हर माह रिचार्ज के नाम पर निश्चित कीमत वसूल कर लेने के बाद अभी भी चुप है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…