सुकरौली। हाटा कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय भीष्वा मठवालगिरी की प्रधानाध्यापिका प्रियंका मिश्र ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद जब तीन जुलाई को सुबह हम लोग स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अन्य कमरों से कुर्सी, मेज,पंखा सहित छात्रों के राशन का सामान गायब था।
स्कूल परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र से भी दो पंखे गायब मिले।इसी विद्यालय में पिछले फरवरी माह में भी चोरी हो गई थी और स्कूल से कई समान गायब हो गए थे।प्रधानाध्यापिका प्रियंका मिश्रा ने हाटा कोतवाली को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…