News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: गन्दगी से परेशान लोगों ने खुद किया सफाई

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 24, 2023  |  7:03 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: गन्दगी से परेशान लोगों ने खुद किया सफाई

सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली ब्लाक के ग्राम सभा पैकौली लाला में ग्रामीणों ने तालाब की सफाई ना होने के कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात पाने के लिए खुद ही सफाई की। लोगो का आरोप है कि पोखरी की चारो तरफ हुए अतिक्रमण के कारण जल की निकासी नहीं हो पाती है जिससे बरसात आते ही गांव के मस्जिद के पास मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाता है। जिससे राहगीरों तथा ग्रामीणों को काफ़ी दिक्कत होती है। इसी से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने खुद नालियों की सफाई की।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

बताते चलें कि इस गांव की आबादी करीब तीन हजार हैं। गांव में एक सफाई कर्मचारी की तैनाती हैं। गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। इससे जगह-जगह कूड़े का ढेर है और नालियां जाम हो गई हैं। गांव के सहादत हुसैन,सरताज आलम,अलाउद्दीन, वशीर,इकबाल,भिखारी,मजनू,सुक्खन,अनिल,बित्तन अमीर आदि ने आरोप लगाया कि कि कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर गांव के लोगों ने शनिवार को नालियां और कचरे की सफाई किया।

इस सम्बंध में एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मेरे द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया ।मौके पर जल्द ही सफाई कराई जाएगी।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking