News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव, किया हंगामा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 9, 2024  |  6:50 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का किया घेराव, किया हंगामा
  • हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली पुलिस चौकी का मामला

सुकरौली/ कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला पुलिस चौकी के सामने ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम कर दिया उनका आरोप था कि पुलिस द्वारा बेगुनाहों को हिरासत में लिया गया। जबकि रात में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को छोड़ दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझा बूझकर कुछ देर बाद जाम हटवाया गया।

आज की हॉट खबर- पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह...

बताते चलें की नगर पंचायत सुकरौली के तितिला गांव के ग्रामीणों ने एक युवक को भोर में गन्ने के खेत से पकड़कर सुकरौली चौकी पुलिस को सौंप दिया। किंतु लोगो का आरोप था कि सुबह तक उस युवक को छोड़ दिया गया और गांव के ही दो लोगो को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने चौकी का घेराव करते हुए हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ने की मांग करने लगे। उन्होंने कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम कर दिया। कुछ समय के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराकर जाम हटवाते हुए आवागमन दुरुस्त कराया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बताया गया कि रात में कुछ लोगो द्वारा एक युवक को चोर समझकर चौकी पर लाया गया था।

जबकि सुबह पहुंचे रिश्तेदारों की पहचान के बाद युवक को छोड़ दिया गया। साथ ही इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया तभी लोग भड़क गए और रोड जाम कर दिए।

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking