सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए नगर के समग्र विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
मनोनीत सभासदों में अरविंद गुप्ता, अष्टभुजा श्रीवास्तव और श्रीमती रीता पासवान शामिल रहीं। नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने विकास कार्यों को गति देने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को भरोसा दिलाया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हाटा के विधायक मोहन वर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीएम योगेश्वर सिंह और ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सभासदगण और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…
कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…