News Addaa WhatsApp Group

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कारसेवकों पर गोली चलवाने को ठहराया सही, कहा- मुलायम सरकार ने निभाया कर्तव्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2024  |  10:45 AM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कारसेवकों पर गोली चलवाने को ठहराया सही, कहा- मुलायम सरकार ने निभाया कर्तव्य

उत्तर प्रदेश । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयान से विवादों में घिरते दिख रहे हैं. उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर तत्कालीन यूपी सरकार द्वारा गोलियां चलवाने का बचाव करते हुए उन कारसेवकों को अराजक तत्व करार दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘तत्कालीन सरकार नें अमन चैन कायम रखने के लिए अराजक तत्वों पर उस समय गोलियां चलवाई थी. सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था.’

स्वामी प्रसाद मौर्य यहां कासगंज जनपद के गुंजडुंडवारा में बौद्ध एकता समिति द्वारा आयोजित बौद्ध जन जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘राम मंदिर का निर्माण देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश पर हो रहा है, ना कि भाजपा सरकार आदेश पर… भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का लाभ उठाना चाहती है.’

‘असल मुद्दों से ध्यान भटका रही बीजेपी’
मौर्य ने इसके साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, महंगाई अपनी पूरी चरम सीमा पर है, लेकिन सरकार राम मंदिर के जरिये लोगों का असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है.

इस सम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘संविधान बराबरी की आजादी देता है. संविधान के मुताबिक समाज से छुआछूत और भेदभाव की भावना खत्म होनी चाहिए. महिलाओं की शिक्षा पर भी समाज को ध्यान देना चाहिए. महिलाओं की शिक्षा के बगैर कोई भी समाज और देश तरक्की नहीं कर सकता.’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रमाता फातिमा शेख ने राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का बहुत साथ दिया और जब सावित्रीबाई फुले को स्कूल की जगह की जरूरत पड़ी तो फातिमा शेख ने स्कूल खोलने के लिए अपने घर में जगह दी. आज की केंद्र सरकार शिक्षा का व्यवसायी करण कर रही है जो बहुजन समाज के हित में नहीं है.’

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking