कुशीनगर। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तमकुहीराज पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो अदद एंड्रॉयड मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
बुधवार को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 443/2025 से संबंधित चोरी गए मोबाइल की बरामदगी की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विकास श्रीवास्तव पुत्र श्री कृष्णा श्रीवास्तव, निवासी भटवलिया नंबर-01, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दो अदद एंड्रॉयड मोबाइल बरामद की गई हैं। इस संबंध में थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 443/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेश मिश्रा, कांस्टेबल नितिश सिंह एवं महिला कांस्टेबल कंचन लता शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…