News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 21, 2026  |  10:41 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया WhatsApp
Responsive image
  • पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत 
  • नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली नहर में डूबा 35 वर्षीय युवक 

खड्डा, कुशीनगर। थाना क्षेत्र के नेबुआ देसी शराब भट्ठी के सामने स्थित नहर में शनिवार दोपहर एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मृतक की पहचान श्रवण राजभर (35) पुत्र नागेश्वर राजभर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रवण दोपहर में देसी शराब भट्ठी से शराब पीने के बाद नहर में नहाने के लिए उतर गया था। इसी दौरान वह नहर में लगे पाइप में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसका शव पुल के पास फंसा रहा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मणिन्द्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ राहत कार्य में जुट गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

श्रवण राजभर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। सबसे बड़ा बेटा सन्नी है, जबकि दूसरे नंबर पर पुत्री रविना है। इसके अलावा अमित और सबसे छोटा पुत्र अमर है। पिता की असामयिक मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking