तमकुहीराज, कुशीनगर। अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आमजन में सुरक्षा का मजबूत एहसास कराने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र पुलिस टीम के साथ गुरुवार को कस्बे की सड़कों पर पैदल उतरे। बाजार, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होता दिखाई दिया।
गश्त के दौरान चौकी प्रभारी ने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या विवाद की सूचना बिना देर किए पुलिस को दें। साथ ही दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा नकदी के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह भी दी।
महेश मिश्र ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों की रोकथाम करना भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कस्बे में नियमित रूप से पैदल गश्त, चेकिंग और जनसंपर्क अभियान जारी रहेंगे, जिससे अपराधियों और शरारती तत्वों पर प्रभावी निगरानी बनी रहे।
कस्बे में पुलिस की इस सक्रिय पहल का व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने कहा कि लगातार पैदल गश्त से सुरक्षा का माहौल मजबूत होता है और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहता है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए तमकुहीराज में कोई जगह नहीं है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…