News Addaa WhatsApp Group Join करें

रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2026  |  10:39 PM

740 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात की ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी! कुशीनगर एसपी का बड़ा एक्शन, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए थाना चौरा खास पर तैनात एक उपनिरीक्षक, एक आरक्षी तथा पीआरबी के एक मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

जानकारी के अनुसार, अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, कार्यों के प्रति शिथिलता तथा रात्रिकालीन चेकिंग ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के आरोप में उपनिरीक्षक अवनीश कुमार, आरक्षी आयुष मौर्या (थाना चौरा खास) तथा मुख्य आरक्षी विनोद कुमार (पीआरबी) के विरुद्ध यह कठोर कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या ड्यूटी से गैरहाजिरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ निर्वहन करना होगा।
एसपी की इस सख्त कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking