News Addaa WhatsApp Group Join करें

सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 16, 2026  |  5:27 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्पूर्ण समाधान दिवस, 39 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया।प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व विभाग से 15, पुलिस विभाग से 11, विकास विभाग से 1 तथा अन्य विभागों से 12 शिकायतें प्राप्त हुईं।

मौके पर कुल 5 मामलों का समाधान किया गया जबकि 34 प्रकरण लंबित रहे।उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking