News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2026  |  3:39 PM

547 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को तमकुहीराज थाना परिसर में ताजियेदारों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने की, जबकि संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने प्रस्तुत की।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। त्योहार पूर्व से चली आ रही परंपराओं एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही मनाया जाएगा। जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने ताजियेदारों से अपील की कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखें और किसी भी समस्या अथवा सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक में मौजूद सभी ताजियेदारों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने कहा…!

उप जिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। सभी लोग शासन की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों अथवा पुलिस को अवगत कराएं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार यादव ने कहा…!

क्षेत्राधिकारी तमजुहीराज जयंत कुमार यादव ने कहा कि मुहर्रम को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की योजना तैयार कर ली है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ताजियेदार निर्धारित रूट एवं समय का पालन करें। कानून हाथ में लेने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा…!

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि मुहर्रम के दौरान थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। वर्दीधारी पुलिस के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking