News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2026  |  5:49 PM

368 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के पूरे 80 हजार रुपये वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां पीड़ित को राहत मिली, वहीं साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है कि अब ठगी की रकम बचा पाना आसान नहीं होगा।कुशीनगर साइबर सेल की टीम ने गुरुवार को साइबर फ्रॉड के एक मामले का सफल निस्तारण करते हुए पीड़ित के खाते में 80 हजार रुपये वापस करा दिए।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेमनाथ पुत्र कमला, निवासी बनकटा बाजार, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर से किसी अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के माध्यम से 80 हजार रुपये धोखाधड़ी कर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल कुशीनगर में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से तत्काल समन्वय स्थापित कर ट्रांजैक्शन को ट्रेस किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पूरी 80 हजार रुपये की धनराशि सुरक्षित कराकर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर प्रेमनाथ ने कुशीनगर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण उन्हें बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया गया। उन्होंने साइबर सेल की कार्यशैली की खुलकर सराहना की।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या यूपीआई भुगतान अनुरोध पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।

 

यहां बताना चाहूंगा कि साइबर सेल टीम
प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी,कांस्टेबल अखिलेश कुमार गुप्ता
कांस्टेबल प्रशांत मिश्रा कुशीनगर साइबर सेल की यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि समय पर शिकायत और पुलिस की त्वरित तकनीकी कार्रवाई से साइबर ठगी की रकम वापस पाना संभव है। जनपद पुलिस लगातार साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का भी अभियान चला रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking