News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: विकसित भारत बनाने की योजना में स्मॉर्ट गांव भी बनाना जरुरी है- डॉ बशिष्ट राय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 20, 2023  |  5:07 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: विकसित भारत बनाने की योजना में स्मॉर्ट गांव भी बनाना जरुरी है- डॉ बशिष्ट राय
  • ग्राम पंचायत लतवा मुरलीधर में बना सेल्फी प्वाइंट

सलेमगढ़/कुशीनगर।आधुनिकता के इस दौर में गांवों को सुंदर एवं आकर्षक बनाने की कवायद लगातार जारी है। विकसित भारत बनाने की योजना में स्मॉर्ट सिटी के साथ ही साथ स्मॉर्ट गांव भी बनाना जरुरी है।ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए उस गांव को सुंदर बनाना है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

उक्त बातें रविवार को तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम पंचायत लतवा मुरलीधर में पंचायत भवन व छठ घाट पर बने सेल्फ़ी प्वाइंट को बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा बशिष्ट राय उर्फ गुड्डू राय द्वारा लोकार्पण करने के बाद कही गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन यूनियन के चेयरमैन धीरेन्द्र उर्फ़ राजू राय ने कहा कि छठ पूजा के घाट पर बनाया गया यह सेल्फी प्वाइंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही स्वच्छता के प्रति प्रेरणा भी देगा।इस सेल्फी प्वाइंट में कई ऐसे स्थान बनाए गए हैं जहां लोग तस्वीरें खिंचवा सकते हैं।इस दौरान नवयुवकों में सेल्फी प्वॉइंट पर सेल्फी लेने के लिए उत्साहित देखा गया।अंत में ग्राम प्रधान रजनीश राय द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत  राजेश राय ,शशि राय,चंदेश्वर पटेल, रामशीष पटेल, अवधेश राय, नितेश पटेल, रबिन्द्र कुशवाहा,डा रामनाथ कुशवाहा, प्रियेश राय मन्नू, हरीशचंद्र प्रजापति, जगदेव पाल, राजेश सिंह, धनंजय कुशवाहा, डा बंगाली, विजय राय, विनय चौबे, मार्कण्डेय राय, बृजनंदन राय,के साथ ग्राम पंचायत के सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking