News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज पुलिस ने मुक्त कराया बारह गोवंश, छः पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 3, 2022  |  12:18 PM

1,025 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज पुलिस ने मुक्त कराया बारह गोवंश, छः पशु तस्कर गिरफ्तार

तमकुहीराज/कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज पुलिस ने देर रात थाना क्षेत्र के दो जगहों पर नाकाबंदी कर दो पिकप वाहनों से बारह राशि गौ वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराते हुए छः पशु तस्करो को गिरफ्तार किया है।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

बताते चले पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के निकट प्रयवेक्षर्ण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व मे देर शाम प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी कुमार को जरिए मुखबीर यह सूचना हाथ आई की दो पिकप वाहनों से प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार जाने वाली है। सूचना पर विश्वास कर *प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल दो टीम बनाई जिसमे एक टीम के नेतृत्व करते हुए उप निरीक्षक दयाशंकर यादव,आरक्षी आशुतोष कुमार सिंह,आरक्षी आलोक यादव,आरक्षी राजन चौहान को साथ लेकर बताए गए एक स्थान पर खुद मोर्चा संभाला वही दूसरे स्थान पर वरिष्ठ उप निरीक्षक रामबदन चौहान,उप निरीक्षक संतोष सिंह,हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, आरक्षी रवि कांत को बताए गए स्थान पर भेज कर उक्त पिकप वाहन को आने की प्रतिक्षा करने लगे तब तक रोशनी दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए रोका जब देखा गया की वाहन संख्या बीआर o jg ५२८५ में तीन राशि गाय,दो बछिया, एक बछड़ा के साथ दो अभियुक्त हरेंद्र राय पुत्र बलदेव राय, संतोष राय पुत्र कृष्णा राय निवासी पटना बिहार, वही दूसरे पिकप वाहन संख्या यूपी ५२ f ४०४२ से तीन गाय,दो बछड़ा, एक बछिया बरामद करते हुए राजकुमार यादव,पुत्र परमहंस यादव,शशिभूषण तिवारी पुत्र चंद्रशेखर तिवारी, नारद पाण्डेय पुत्र महेश पाण्डेय, अमन यादव पुत्र ललन यादव सभी निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया।

मुकामी पुलिस सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक करवाई में जुटी है।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking