News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज: दस राशि प्रतिबंधित गो वंश के साथ दो पिकप जब्त, तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 10, 2024  |  7:37 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: दस राशि प्रतिबंधित गो वंश के साथ दो पिकप जब्त, तीन गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माल वाहक पिकप से दस राशि गो वंश के साथ तीन पशु तस्करों को उस समय दबोचा है जब वह कुछ देर में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले थे।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गो वंशी पशुओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव मय टीम द्वारा जरिए मुखबिर की सूचना पर बड़ी गंडक नहर सरया खुर्द चौराहा से पहले दो अदद वाहन क्रमशः मैजिक महिन्द्रा सुपरो वाहन सं0 UP 57BT 0503 व वाहन सं0. UP 57T 9994 में से कुल दस राशि गोवंशीय पशु ( आठ राशि गाय, दो राशि बछड़ा) को उस समय बरामद करने में सफल हुए जब पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार वाया पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए कुछ ही देर में बिहार प्रदेश की सीमा में घुसने वाले ही थे। साथ ही पुलिस टीम ने मौके से तीन तस्करो को भी पकड़ा है, जो उपरोक्त गाड़ियों के साथ थे। स्थानीय पुलिस अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हबीबुल्लाह अंसारी पुत्र नत्थू अंसारी निवासी गड़हिया पाठक थाना तरयासुजान कुशीनगर,रामभजन यादव पुत्र स्व0 राम भरोसे यादव निवासी विशुनपुर उर्फ ठोठी सुकरौली थाना हाटा कुशीनगर ,सत्येन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामनरेश यादव निवासी निवासी विशुनपुर उर्फ ठोठी सुकरौली थाना हाटा कुशीनगर के रूप में हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया की पकड़े गए
अभियुक्त हबीबुल्लाह अंसारी का अपराधिक इतिहास है ।
जिसके ऊपर पूर्व में मु0अ0सं0 181/2024 धारा 3/5A/8/5B उ0प्र0 गोवंध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर,मु0अ0सं0 30/24 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर ने दर्ज है।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking