खड्डा, कुशीनगर। खड्डा – नेबुआ मार्ग पर बगहवा इनार के समीप खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर गये चालक की गड्डे में ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर मौत हो गई, आनन फानन में उसे सीएचसी तुर्कहां पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी।
खड्डा कस्बे के शास्त्री नगर निवासी नौशाद पुत्र डाढू उम्र 44 वर्ष बुधवार को ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था, खड्डा -मठियां रोड़ पर बगहवा इनार के पास ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गया और वह दबकर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक शव अस्पताल में पड़ा हुआ है।
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…