News Addaa WhatsApp Group

त्रिदिवसीय स्काउट गाईड शिविर हुआ संपन्न,बच्चों को आत्म निर्भर होने के सिखाये गए गुर

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 6, 2025  |  8:23 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्रिदिवसीय स्काउट गाईड शिविर हुआ संपन्न,बच्चों को आत्म निर्भर होने के सिखाये गए गुर
  • बंशराज सिंह इंटर कालेज लखिमा में त्रिदिवसीय स्काउट गाईड शिविर का समापन समारोह

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा में स्थित बंशराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट गाईड शिविर संपन्न हुआ l विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में जूनियर से लेकर इंटर तक के छात्र – छात्राओं द्वारा भाग लिया गया l तथा शिविर के माध्यम से आए हुए ट्रेनर द्वारा बच्चों को आत्म निर्भर और स्वावलम्बी होने का गुर सिखाया गया l

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा में स्थित वंशराज सिंह इंटर कालेज में 04 दिसंवर गुरुवार से आयोजित त्रिदिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर का समापन समारोह 06 दिसंवर शनिवार को मनाया गया l इस शिविर का समापन स्काउट गाईड में भाग लेने वाले छात्र – छ्त्राओं द्वारा टोली बनाकर टेंट का निर्माण करते हुए आपदाओं में भोजन निर्माण करने सहित शिविर में रहने के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर किया गया l

विद्यालय में गाईड के प्रशिक्षक जेपी रावत ने बच्चों को अनुशासन, समाज सेवा, रस्सी से गांठ बनाना, झंडा बाँधना, प्राथमिक उपचार, गाँठ को खोलना, भोजन बनाना सहित भारत स्काउट गाइड के महत्व के बिषय में विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए विद्यालय के बच्चों को स्काउट गाईड का गुर सिखाया गया l मुख्य अतिथि ग्राम सभा पकड़ी के प्रधान आनंद सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रबंधक प्रतिनिधि बीके सिंह ने बच्चों के द्वारा टोली बनाकर बनाये गए टेंट का निरीक्षण किया गया l

इस अवसर पर धीरज सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, नागेश्वर सिंह, विजय साहनी, महावीर प्रसाद, दिलीप वर्मा,राजू सिंह, सोनू साहनी, अंशिका गुप्ता, पूनम कुमारी, दीपा साहनी सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा l

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking