News Addaa WhatsApp Group

शिक्षकों ने कालीपट्टी बांध जताया एनपीएस व यूपीएस का विरोध

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 5, 2024  |  6:59 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिक्षकों ने कालीपट्टी बांध जताया एनपीएस व यूपीएस का विरोध

तुर्कपट्टी। ओल्ड पेंशन से वंचित शिक्षक आगामी 6 सितंबर तक अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में आंदोलनरत हैं। शिक्षक व कर्मचारी ने यूपीएस व एनपीएस के खिलाफ कालीपट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में शिक्षकों ने दुदही बीआरसी परिसर में अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) व एनपीएस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। शिक्षक, कर्मचारियों व अधिकारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। जूशिसं के ब्लाक अध्यक्ष बांके बिहारी लाल ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एनपीएस को अच्छा बताया जा रहा था, मगर अब यूपीएस को अच्छा बताया जाने लगा है, जबकि यूपीएस में पुरानी पेंशन जैसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। इस योजना में शिक्षक व कर्मचारियों का बुढ़ापा बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने कहा कि आगामी 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान विनय सिंह, विद्या सिंह  भानुप्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, अनिल सिंह, राजेश प्रसाद, विनोद कुमार, विनोद कुमार यादव, अभिषेक प्रभाकर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking