News Addaa WhatsApp Group

स्टार प्रीमियर लक्ष्मीपुर क्रिकेट कप पर टीम थंडर का कब्जा 

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 16, 2024  |  6:54 PM

112 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्टार प्रीमियर लक्ष्मीपुर क्रिकेट कप पर टीम थंडर का कब्जा 
मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को गल्फ क्रिकेट सेंटर ओमान द्वारा आयोजित एस पी एल का आठवां एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमें हिस्सा लिया। पहले लीग फिर नाक आउट वेश पर मैच खेला गया।
फाइनल मुकाबला टीम थंडर और स्ट्राइकर के बीच खेला गया। जिसमें टीम स्ट्राइकर पहले बैटिंग करते हुए सिक्स ओवर में सभी विकेट खोकर 32 रन बनाए। जिसमें राजवीर कुंवर 17 रन, कैफ हसन 9 रन बनाए,सैफ ने 2 ओवर बालिंग करते हुए 3 विकेट चटकाए। 32 रन टारगेट का पीछा करते हुए टीम थंडर ने 2 ओवर स्पेयर रहते हुए मैच जीत लिया।टाप स्कोरर रहे सैफ हसन 12 गेंद खेलकर नाट आउट 18 रनो का योगदान देते हुए मैच जीत लिया। दोनों टीमों को रनर ,विनर कप के साथ सभी खिलाड़ियों को इनाम दिया गया। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि कोंच डाक्टर मोहम्मद ईरशाद अहमद तथा विशिष्ट अतिथि रिजवान अहमद रहे।
इस दौरान इमामुद्दीन शाह, समीम अहमद, गुफरान शेख, राजेश कुंवर , वसीम अहमद, सहिम अहमद, सफीउजमा, आकिब अनवर, सतेन्द्र प्रसाद, चुन्नू, कादिर हसन, मोहम्मद मोहसिन आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking