News Addaa WhatsApp Group Join करें

तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति गुल, उपभोक्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन की चेतावनी

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jan 4, 2025  |  7:15 PM

271 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति गुल, उपभोक्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन की चेतावनी WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विद्युत उप केन्द्र सोहसा मठिया सप्लाई का बुरा हाल है। विगत तीन दिनों से क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति गुल है। विभागीय अधिकारी भी इसे ठीक कराने में लापरवाह बने हुए है।जिससे इन्वर्टर, मोबाइल चार्ज एवं पानी के मोटर नहीं चल पा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

उक्त उपकेन्द्र से हाटा एवं कसया तहसील के करीब 50 गांवों एवं टोले में विद्युत आपूर्ति होती है। आये दिन मेंन सप्लाई तार के साथ साथ उपकेंद्र में तकनीकी फार्ट के चलते करीब हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।विद्युत उपकेन्द्र के साथ साथ मेंन सप्लाई तार में आयी तकनीकी फार्ट के चलते गुरुवार के रात करीब दो बजे से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जो तीन दिनों बाद भी विभागीय अधिकारी इस दुर्व्यवस्था को ठीक कराने का नाम नहीं ले रहे हैं।और यह समस्या उपभोक्ताओं को रूला कर रख दिया है। इस उपकेन्द्र से गड़े़रीपट्टी, बरवापट्टी, मुहम्मदा, बनटोलवा, दुबौली , सोहसा मठिया , परवरपार , परसौना , कुरमौटा मंझरिया सहित करीब 50 गांवों व टोले जुड़े हैं।

विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान अशोक सिंह, सीटू गुप्ता, प्रधान जमुना सागर सिंह, प्रधान विजय कुशवाहा, प्रधान सेवालाल यादव ,सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, अखिलेश ओझा, बबलू पाण्डेय, टूनटून मिश्र, मकसूदन सिंह उर्फ मुन्ना , सत्यजीत सिंह, मंटू राव आदि लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा और लापरवाही के कारण यह समस्या आये दिन देखने को मिल रहा है। अगर विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे ।समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुआ है।

इस सम्बन्ध में उपकेंद्र सोंहसा मठिया के जेई विजय कुमार सिंह का कहना है कि मेन सप्लाई के तार फार्ट के साथ साथ उपकेंद्र में भी तकनीकी खराबी आ गई है जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति कब होगी कुछ कहा नहीं जा सकता।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking