कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान के क्रम में बुधवार को हाटा विकास खंड के भठही बाबू गांव निवासी अजय कुमार की स्वर्गवासी माता श्रीमती शांति देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवासीय परिसर में पौधरोपण किया गया।
पौधरोपण में शामिल स्थानीय जिला पंचायत सदस्य सतवंत यादव ने कहा कि नयी दिशा द्वारा संरक्षण के साथ लोगों के पुण्यतिथि, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कराया जा रहा पौधरोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों से घर घर पौधे लगाने की बात कही।
पौधरोपण के पूर्व परिजनों द्वारा गांव के जूनियर हाइस्कूल पर बच्चों के मध्य सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा स्व0 श्रीमती शांति देवी के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट करते हुये श्रद्धांजलि दी गयी। अजय कुमार द्वारा सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष कान्दू, भगवती प्रसाद, अमरनाथ मद्देशिया, अनिल तिवारी, हरिंदर यादव, विजय कुमार, मुकेश गोस्वामी, राहुल भारती, अभिमन्यु चौधरी, नेशार अहमद, अमन यादव, सुनील कुमार, सागर, अनिरुद्ध कुमार, प्रिंस, ओमनाथ, नीरज, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…