News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपटी: सड़क पर पेंड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 28, 2024  |  5:49 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपटी: सड़क पर पेंड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित

तुर्कपटी। तुर्कपट्टी शनिवार की सुबह छहूँ-जोकवा नहर मार्ग पर यूकेलिप्टस का एक विशाल पेंड़ गिर पड़ा जिसके चलते मार्ग पर घण्टों आवागमन के साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहा।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

मिली जानकारी के अनुसार छहूँ से जोकवा जाने वाले नहर मार्ग के किनारे लगा एक यूकेलिप्टस का पेंड़ तेज हवा के झोंके के चलते गिर पड़ा ऐसे में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।इधर से जोकवा- फाजिलनगर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुयी और उन्हें चार किमी का चक्कर लगाते हुए गन्तव्य तक पहुँचना पड़ा।इस बात की जानकारी होने पर ग्रामसभा छहूँ के दर्जनों की संख्या में पहुँच ग्रामीणों ने डालियों को काटकर आवागमन के लिये मार्ग को प्रशस्त किया।विदित हो कि पेंड़ निकट से खींचे गये विद्युत तार को भी तोड़ते हुए नीचे गिरा दिया था जिसके फलस्वरूप विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी।ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग को सूचित करते ही तत्काल विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुँचे तथा हो रही बारिश के बीच ही ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त तारों को जोड़ने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking