News Addaa WhatsApp Group

तुर्कपट्टी: 45 वर्षीय व्यक्ति की गन्ने की खेत में सन्दिग्ध परस्थिति में मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 12, 2024  |  5:14 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तुर्कपट्टी: 45 वर्षीय व्यक्ति की गन्ने की खेत में सन्दिग्ध परस्थिति में मौत

तुर्कपट्टी । विकासखंड तमकुही क्षेत्र के दोहरा के टोला मुसहरी पट्टी गांव निवासी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रविवार की शाम चारा काटने गया। सोमवार की सुबह उस व्यक्ति का शव गन्ने के खेत मे संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। 

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोघरा के टोला मुसहरी पट्टी निवासी राजकुमार पासवान 45 वर्ष रविवार की शाम करीब 4 बजे के आस पास घरवालो से बताकर घास काटने चले गये। लेकिन देर शाम होने के बाद भी जब वह घर नही आये तो स्वजनो ने उनकी खोज बीन करने लगे सग्गे सम्बंधी रिस्तेदार में भी पता किये लेकिन कहि कुछ पता नही चला। सोमवार की सुबह गांव के लोग खेत के तरफ गये तो गन्ने की खेत में एक व्यक्ति का शव देखकर शोर मचाया। जिस पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो मृतक राजकुमार पासवान गांव के ही निवासी निकले।ग्रमीणो ने मृतक के स्वजनो को सूचना दिया तो स्वजन उन्हें अपने घर ले गये। और पुलिस को सूचना दिये मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पास-पड़ोस में चर्चा है कि रोज घास काटने के लिए इधर ही आते थे।

जब कि थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking