कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन व्यक्तियों की छह रिहायशी झोपड़ियां व थोक अंडे की एक गुमटी जल गई।
मंगलवार की भोर में बरवा टोला जाने वाली सड़क के विद्यासागर की झोपड़ी में आग लग गई। लोग जबतक शोर मचा आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग फैल गई। घटना मे विद्यासागर की तीन रिहाइशी झोपड़ियां, तीस हजार नगद, पत्नी व बहु के दस थान जेवरात कपड़ा व अनाज, लचिया देवी की एक रिहाइशी झोपड़ी, एक हजार रुपये नगद, कपड़े तीन थान चांदी के आभूषण तथा राजेंद्र की दो रिहायशी झोपड़ियां, कपड़े जेवर व गुमटी में थोक दुकान में तीस हजार का अण्डा जल गया। मौके पर पहुंचे सचिव जितेंद्र यादव ने क्षति का जायजा लिया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…