News Addaa WhatsApp Group

रामकोला कस्बे में नगदी सहित दो लाख की हुई चोरी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 23, 2023  |  7:51 PM

492 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला कस्बे में नगदी सहित दो लाख की हुई चोरी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के अंतर्गत मां काली मंदिर वार्ड कस्बा टोला में अज्ञात चोरों ने 22/23 फरवरी की रात्रि को नगदी सहित जेवर की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। 

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

गृहस्वामी तारकेश्वर गोविंद राव पुत्र शत्रुधन गोविंद राव ने गुरूवार को स्थानीय थाने में तहरीर दिया है कि गत 22 फरवरी को प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में शामिल होने चला गया, घर पर केवल बेटी और दमाद रह गए। बेटी ने 1 बजे रात को फोन कर मुझे बताया कि घर में चोरी हो गयी है।उसी समय पुलिस को भी मोबाइल से सूचना दी गयी। सूचना पाकर मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और तहकीकात की।अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे से जंगले के रास्ते घर में घुसे और बेटी -दामाद के कमरे को बाहर से बंद कर अन्य कमरे की आलमारी के लाकर से एक लाख नगदी सहित सोने का 2 जोड़ी झुमका, एक जोड़ी टप्स, तीन नथिया, एक अंगूठी, एक जोड़ी  खील और चांदी का 4 जोड़ी पायल, चांदी का 20 सिक्का चुरा ले गए। नगदी सहित लगभग दो लाख रूपये की चोरी हुई है। तीन में चोरी की तीन घटनाएं पुलिस की सक्रियता को बढ़ा दी है।

संबंधित खबरें
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking