News Addaa WhatsApp Group

UP: बीजेपी का मास्टस्ट्रोक, उपचुनाव वाले जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 21, 2020  |  6:26 AM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बीजेपी का मास्टस्ट्रोक, उपचुनाव वाले जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (UP Byelection 2020) से पहले बीजेपी-संगठन के साथ प्रदेश सरकार ने भी कमर कस ली है. इसी कड़ी में योगी सरकार ने 8 जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए है. जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अमरोहा, रामपुर, उन्नाव, कानपुर, देवरिया, जौनपुर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश जारी किए गए है. बीजेपी के इस मास्टस्ट्रोक के बाद विपक्ष में खलबली मच गई है.

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

इन दो सीटों पर कभी नहीं जीती बीजेपी

जिन 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से दो सीटें ऐसी हैं, जहां अब तक बीजेपी का कमल नहीं खिला है. रामपुर की स्वार सीट और जौनपुर की मल्हनी सीट पर आज तक बीजेपी नहीं जीत पाई है. रामपुर की स्वार सीट से सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम विधायक बने थे, लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट फर्जीवाड़े में इलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी थी. वहीं, जौनपुर की मल्हनी सीट 2012 में अस्तित्व में आई. इस सीट पर अब तक दो बार चुनाव हुए हैं और दोनों ही बार समाजवादी पार्टी का परचम लहराया. यह सीट सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई है. अब इन दोनों ही सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने चुनावी मंथन शुरू कर दिया है.

दरअसल, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को सेमिफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी के सामने न सिर्फ 2017 में जीती विधानसभा सीटों पर अपना कब्ज़ा बनाए रखने की चुनौती है, बल्कि सपा के कब्जे वाली स्वार और मल्हनी को भी जीतकर लोकप्रियता में बढ़ोतरी का सन्देश देना चाहती है. उधर, सपा की बात करें तो स्वार और मल्हनी में अपना कब्जा बरकरार रखते हुए बीजेपी के कब्जे वाली कुछ सीटों को भी अपनी झोली में डालकर अखिलेश यादव की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ने के दावे को साबित करना है.

इन सीटों पर रहा है बीजेपी का कब्ज़ा

आठ में से जिन 6 सीटों पर 2017 में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी, उनमें कुलदीप सिंह सेंगर के रेप मामले में उम्र कैद की सजा होने के बाद जेल जाने से खाली हुई उन्नाव की बांगरमऊ, डॉ. एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने से रिक्त हुई फिरोजाबाद की टूंडला, जनमेजय सिंह के निधन से देवरिया, चेतन चौहान के निधन से अमरोहा की नौगांव सादात, कमलरानी वरुण की मृत्‍यु के कारण कानपुर की घाटमपुर और वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंदशहर सीट रिक्‍त हुई हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking