News Addaa WhatsApp Group

UP: किसानों को सीएम योगी का तोहफा, ब‍िजली के ब‍िल में म‍िलेगी 50 फीसद की छूट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2022  |  10:21 AM

988 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: किसानों को सीएम योगी का तोहफा, ब‍िजली के ब‍िल में म‍िलेगी 50 फीसद की छूट

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के निजी नलकूपों के लिए बिजली दर में 50 प्रतिशत की छूट देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, “किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए संकल्पबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजी नलकूप के लिए विद्युत दरों में वर्तमान दरों के सापेक्ष 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय किया है।”

नई दरों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर युक्त कनेक्शन के लिए प्रति यूनिट बिजली दर को दो रुपए से घटाकर एक रुपया और प्रति हॉर्स पावर फिक्स चार्ज को 70 रुपये से घटाकर 35 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह बिना मीटर वाले कनेक्शन के लिए प्रति हॉर्स पावर 170 रुपये फिक्स चार्ज को घटाकर 85 रुपये कर दिया गया है। शहरी इलाकों में मीटर युक्त कनेक्शन के लिए प्रति यूनिट बिजली की दर को छह रुपये से घटाकर तीन रुपये और फिक्स चार्ज को 130 से घटाकर 65 रुपये किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच मुफ्त और सस्ती बिजली को लेकर घोषणाओं का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking