UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1.30 बजे जारी किया जाएगा. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नबंर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने ट्वीट कर नतीजे जारी होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा.
सचिव ने विज्ञप्ति की कॉपी भी ट्विट की. जिसमें लिखा है कि वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 25 अप्रैल को अपराह्न 1.30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा.
विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि छात्र अपने परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है.
1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
2.होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3.अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें.
4.इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5.आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6.अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी…
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…