News Addaa WhatsApp Group

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर को आयोजित होंगे विभिन्न लाभार्थीपरक कार्यक्रम

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 17, 2023  |  2:27 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर को आयोजित होंगे विभिन्न लाभार्थीपरक कार्यक्रम
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से गांधी जयंती तक मनेगा सेवा पखवारा- रमेश सिंह
  • 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हर बूथ पर पहुंचेंगे भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि, स्वच्छता अभियान भी चलेगा

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से राष्टपिता महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर तक भाजपा संगठन सेवा पखवारा के रूप में मनाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु व्यापक व्यवस्था बनाई गई है। उक्त बातें भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और कुशीनगर के जिला प्रभारी रमेश सिंह ने भाजपा कार्यालय में आहूत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

जिला प्रभारी ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 सितंबर को आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर लगेगा, मुफ्त स्वास्थ्य की जांच होगी और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सभी बूथों पर सुनने की तैयारी है। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

26 सितम्बर से दो अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने का कार्यक्रम संगठन की ओर से तय है। इसके तहत पार्टी के नेता और जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर संपर्क करेंगे। इस दौरान दलित बस्ती में भी प्रवास करेंगे। सेवा पखवारा के अंतिम दिन गांधी जयंती पर पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे और 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील करेंगे। इस अवसर पर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking