News Addaa WhatsApp Group Join करें

विद्यालय में मंगलकामना समारोह का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 11, 2025  |  6:12 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्यालय में मंगलकामना समारोह का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खण्ड के अन्तर्गत सोहनी गणेश चौक पर स्थित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल द्वारा हाई स्कूल व इण्टर के छात्रों के विदाई के मौके पर एक मंगल कामना समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई। तथा मेधावी और होनहार छात्रों को प्रेरणा स्वरूप कलम व अंग बस्त्र भेंट किया गया।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

मंगलवार को आयोजित मंगल कामना समारोह में प्रधानाचार्य विजय श्रीवास्तव ने कहा कि विदाई व परिवर्तन,एक शतक प्रक्रिया है यहीं बच्चे आगे चलकर शिक्षा क्षेत्र के माध्यम से अपने माता-पिता व विद्यालय सहित देख का नाम रोशन करेंगे। इसी के साथ छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक राज कुमार भट्ट ने कहा कि विदाई ऊंचाई पर चढ़ने का एक सोपान है छात्रों को अपने जिम्मेदारी व दायित्वों का निर्वहन तन्मयता से करना चाहिए। क्योंकि छात्र जीवन एक विशेष पहचान बनाने का सुनहरा अवसर होता है।

इस मौके पर राज चौधरी,बसंत प्रजापति,पूरन पाल पशुपति साहनी,रोहित साहनी, रोहित सिंह आदि अध्यापकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अमर सिंह, गौरीशंकर सिंह, रत्ना सिंह, लक्ष्मी रौनिहार, संगीता साहनी,काजल सिंह सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking