कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए दो विधि के विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना विशुनपुरा में दर्ज मु0अ0सं0 78/2026, धारा 331/305/352/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिन्स पुत्र नन्दलाल निवासी जंगल लुअहटहा, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है। दोनों से पूछताछ कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इस सफलता में थाना विशुनपुरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्रा ने किया,उनके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ गिरी, हेड कांस्टेबल बैष्णो सिंह और कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।
बोले थानाध्यक्ष विनय !
इस संवाददाता को थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…