News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 1, 2024  |  10:45 AM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
  • भ्रमण कर पल पल की जानकारियां इकट्ठा कर रहे है जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर

कुशीनगर । लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के हो रहे मतदान में सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। जिसकी पल पल की जानकारियां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

न्यूज अड्डा टीम के संवाददाताओं द्वारा कार्यालय को दी जा रही जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण मतदाताओं का हुजूम सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत सातवें चरण के मतदान के दौरान जिलानिर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनपद कुशीनगर के लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 कमाण्ड एवं कन्ट्रोल सेंटर और क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान को शांति एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश जहां दिए जा रहे है,वही मातहत से पल पल की जानकारियां हासिल किया जा रहा है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने सपरिवार किया मतदान

जिलानिर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने सपरिवार मतदान केन्द्र बुथ संख्या-240 प्राथमिक विद्यालय बेलवा मिश्र पर मतदान किया गया तथा इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से भी लोकत्रंत्र के इस महापर्व पर अपनी भागीदारी कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने की अपील की।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking