मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में विद्यालय परिवार के द्वारा पौधारोपण के महाअभियान के क्रम में सागौन के पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार है और मानव जीवन का मुख्य आधार है। पेड़ हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक आक्सीजन देते हैं और हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं।
इससे वायु प्रदूषण कम होता है और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।
पौधा वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और जीव जन्तुओं को आश्रय देते हैं।
पेड़ पौधों से जीवन में अत्यधिक लाभ व महत्व को देखते हुए आइए हम अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें और उसकी रक्षा करें। इस दौरान
प्रेमसागर , अरविंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…