Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 19, 2023, 7:51 PM IST • अब तक 698 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • खेल प्रतियोगिता से प्रतिभाओ में निखार आता हैं-वीरेंद्र अहलुवालिया
  • टीम कप्तान रागिनी यादव विजेता, व कप्तान अमीषा सिंह की टीम उपविजेता रही

कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा के तहत चलाये जाने वाले मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के सचिव प्रबंध समिति  वीरेंद्र सिंह अहलुवालिया  ने छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि श्री अहलुवालिया ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से प्रतिभाओ में निखार आता हैं l   इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.कृष्ण प्रताप सिंह, प्रो. महबूब आलम , प्रो. सतेन्द्र गौतम ,असिस्टेंट प्रो. राकेश कुमार सोनकर व अन्य शिक्षक /शिक्षिका के साथ ही   चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक कुमार पाण्डेय , एसआई अतुल कुमार, अंजलि त्रिपाठी, शीला देवी महिला  कंस्टेबल ममता, वीरेंद्र यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।

कला संकाय की टीम कप्तान रागिनी यादव 37-25 पवाइंट से विजेता, विज्ञान संकाय की कप्तान अमीषा सिंह उपविजेता रही। विज्ञान संकाय की कप्तान ने टॉस जीतकर रेड लिया था।

Advertisement

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi