News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवानिवृत प्रो. कुमुद त्रिपाठी की सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित क़र दीं गयीं विदाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2023  |  7:53 PM

93 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवानिवृत प्रो. कुमुद त्रिपाठी की सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित क़र दीं गयीं विदाई WhatsApp
Responsive image
  • शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता -वीरेन्द्र सिंह अहलूवालिया
  • आप विद्वता एव विनम्रता की साक्षात प्रतिमूर्ति है- कृष्ण प्रताप सिंह 

कसया/कुशीनगर । शिक्षक अंतिम सांस तक ज्ञानवर्धन करता रहता है।इसलिए वह कभी सेवा निवृत्त नहीं होता।यह सम्मान समारोह आप  की आगे की यात्रा का प्रस्थान बिंदु है। उक्त बाते बुद्ध स्नात्तकोत्तर  महाविद्यालय के सचिव  प्रबंध समिति वीरेन्द्र सिंह अहलूवालिया ने प्रो. कुमुद त्रिपाठी के सेवा निवृत काल के विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कहीं l श्री अहलूवालिया ने आगे कहा कि कॉलेज में आप का सदैव स्वागत है l महाविद्यालय में आप की सेवा काल को सदैव याद किया जाएगा l महाविद्यालय के प्राचार्य  प्रो. कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि प्रो. कुमुद त्रिपाठी  का व्यक्तित्व चुम्बकीय है।आप अजातशत्रु है।आप विद्वता एवम् विनम्रता की साक्षात प्रतिमूर्ति है।मेरे लिए बीएड विभाग से अगाध स्नेह का एक कारण कुमुद त्रिपाठी भी है।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

इस अवसर पर बोलते हुए  सेवा निवृत प्रो.कुमुद त्रिपाठी ने कही  कि अभी अलविदा मत कहो दोस्तो, न जानें किस मोड़ पर मुलाकात होगी। आगे कहीं  कि मै सेवा से निवृत्त भले हो रही हूं,लेकिन इस महाविद्यालय की स्मृतियां हमेशा साथ रहेंगी।विभाग के लोगो ने जो सम्मान और प्यार और दिया है उसके प्रति मैं हमेशा आभारी रहूंगी। विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में बीएड विभाग ने नैक  मूल्यांकन कराया,उसमें आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहा।आप मेरी सहपाठी और मित्र रही है। अतः आपके गुणों और व्यक्तित्व के बारे में बहुत निकट से परिचित हूं l इस आधार पर कह सकता हूं आप अद्वितीय व्यक्तित्व की स्वामिनी है।इस अवसर पर प्रो. कुमुद त्रिपाठी ,मंचस्थ अतिथियों और उपस्थित  शिक्षक व छात्र- छात्राओं का शब्दांजलि के माध्यम से स्वागत डॉ. निगम मौर्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण कुमार जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर  शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. सत्येंद्र कुमार गौतम, प्रो. कौसतुभ नारायण मिश्र, विवेक कुमार  श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह,छात्र अजय जायसवाल आदि ने भी  ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर प्रो. रेखा तिवारी, प्रो. किरन जायसवाल, प्रो. महबूब आलम, प्रो. वीरेन्द्र कुमार,डॉ. इंद्रजीत मिश्र, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. अनुज कुमार,डॉ. पारस नाथ, डॉ. राकेश राय, डॉ. जितेंद्र मिश्र, डॉ. राजेश कुमार जायसवाल, डॉ. सत्यप्रकाश , डॉ. सी एस सिंह डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. विशेषता मिश्रा, डॉ. ज्ञानेश कुमार सिंह, डॉ. कलाम, डॉ. अंशु यादव,छात्र अंकित गुप्ता, अजय जायसवाल सहित  बड़ी संख्या में छात्र /छात्राए एवं विद्यालय के कर्मचारी  उपास्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking