News Addaa WhatsApp Group

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी में दस कुंतल लहन नष्ट, बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2020  |  6:25 PM

1,076 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी में दस कुंतल लहन नष्ट, बीस लीटर कच्ची शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार!

दस कुन्तल लहन नष्ट, 20 लीटर अवैध कच्ची के साथ दो गिरफ्तार

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

फुलपुर जहरीली शराब कांड को लेकर कुशीनगर प्रशासन हुई सक्रिय

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव में छापेमारी कर 10 कुन्तल लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया

 कप्तानगंज कुशीनगर :-प्रयागराज के फुलपुर में जहरीली शराब पीने से लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत के बाद कुशीनगर पुलिस व आबकारी विभाग सक्रिय हो गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां गांव में रविवार देर शाम छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में लगभग 10 कुन्तल लहन नष्ट किया गया। इसके साथ ही 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। पुलिस के इस कार्यवाई से अन्य शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बतादें कि उक्त घटना को लेकर जिले में अवैध शराब बिक्री/परिवहन/निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को जनपद कुशीनगर में पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा थाना कप्तानगंज के मठिया उर्फ अकटहां गांव में छापेमारीकर बड़े पैमाने पर लगभग 10 कुन्तल लहन नष्ट किया साथ ही 20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

इस अभियान में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज देशदीपक सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज मिथिलेश कुमार राय, आबकारी इंस्पेक्टर रमेशचंद पाण्डेय, चौकी इंचार्ज मथौली धर्मदेव चौधरी, अरविंद राय, सुनील सिंह, बिजली सिंह समेत दर्जनों की संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।उपजिलाधिकारी कप्तानगंज ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, तहसील क्षेत्र में कहीं भी अवैध कच्ची शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी! 

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking