News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी में अनाज, भैंस के साथ एक महिला झुलसी

Farendra Pandey

Reported By:

May 16, 2021  |  6:27 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अज्ञात कारणों से लगी आग, झोपड़ी में अनाज, भैंस के साथ एक महिला झुलसी

कप्तानगंज/कुशीनगर । स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा बौलिया के एक झोपडी में बीती रात आग लगने से  झोपड़ी में बाधी गयी भैस व रखा अनाज जल गया वही भैस खोलने गयी महिला भी बुरी तरह से झुलस गयी ।
रविवार की बीती रात में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बौलिया ग्राम सभा के निवासी बिकाऊ गोंड के घर के लोग अभी सोए थे अचानक उनके झोपड़ी में आग लग गई जिसमें परिवार के सभी सदस्य किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाए वही झोपड़ी में बांधी गई भैंस को खोलने गई चंद्रावती पत्नी बिकाऊ आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई और घर में रखा सारा सामान व अनाज जलकर राख हो गया। आग की लपट देख घर के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो अगल-बगल के लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम सिंह ने अपनी गाडी में लाद कर झुलसी महिला को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार कके बाथ घर भेज दिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम सिंह ने कहा कि आग लगने से महिला का पूरा घर जलकर खाक हो गया है जिसमें रखा अनाज कपड़ा वैगरह जलकर राख हो गया है यथा संभव मदद किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking