News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: गरीब मजदूरों से ही कोई सरकार बनती और विगड़ती हैं: रामचन्द्र सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

May 26, 2021  |  9:49 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: गरीब मजदूरों से ही कोई सरकार बनती और विगड़ती हैं: रामचन्द्र सिंह

कप्तानगंज/कुशीनगर। देश के किसानों के ऊपर केंद्र सरकार द्वारा जबरजस्ती थोपे गए किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों
कृषक कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा करार अध्यादेश 2020, कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश और आवश्यक बस्तु अधिनियम अध्यादेश 2020 के ऊपर हो रहे किसान आन्दोलन के छ: महीने पूरे होने पर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा व भाकियू (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष कुशीनगर रामचन्द्र सिंह किसानों को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के किसानों,गरीबों और मजदूरों से ही किसी भी पार्टी की सरकार बनते और विगड़ते है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान मोर्चा श्री सिंह ने मोदी जी को बताया की किसानों के ऊपर तानाशाही रवैया छोड़ दे अन्यथा इतिहास गवाह है जब जब ऐसा हुआ है तब तब उस तानाशाह का दमन ही हुआ है। अंत मे श्री सिंह ने कहा की केंद्र सरकार स्वामीनाथन आयोग को पूर्णतह: लागू करे तभी किसानों का भला हो सकता है। इस मौके पर वेटरनस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, राष्ट्रीय सचिव अनुराग लठवाल, रिटायर विंग कमांडर अनुमा आचार्य, भाकियू (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह अम्बावता, प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा के साथ साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking