News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: तहसीलदार के खिलाफ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 17, 2021  |  6:39 PM

2,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: तहसीलदार के खिलाफ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में लेखपालों सहित तहसील के कर्मचारियों ने तहसीलदार के व्यवहार से नाराज होकर सभी कामकाज ठप कर पूरा दिन धरना दिया। और शाम 3:00 बजे तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम देश दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपा मांग की।
बुधवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष मुरालीलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों लेखपाल व दफ्तर के कर्मचारियों ने कप्तानगंज तहसीलदार अहमद फरीद खान के व्यवहार से क्षुब्ध होकर सुबह 10:00 बजे धरना पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि तहसीलदार द्वारा सदैव हर कर्मचारीयोंं को अप शब्द कहा जाता है साथ ही मानसिक रूप से टार्चर भी किया जाता है। समाधान दिवस के दिन भरी भीड़ मेंं राजस्व निरीक्षक रामकोला को अपशब्द कह कर अपमानित किया गया।
तहसीलदार जबसे तहसील में तैनात हुए हैं चाहे लेखपाल हो चाहे दफ्तर का कर्मचारी सबसे अपशब्द और दुर्व्यवहार करते रहते हैं। इसकी शिकायत कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से की गई मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अगर इनका तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण नहीं होता है तो हम लोग व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
धरने की सुचना पर एसडीएम देशदीपक सिंह पहुंंच कर ज्ञापन लेकर यथा शीघ्र कार्रवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान मारकंडे गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्त, वीरेंद्र सिंह, अरविंद नाथ पांडेय ,प्रकाश सिंह ,अरविंद कुमार ,रामजीत प्रसाद, राम सूरत सिंह ,ब्रह्मा सिंह,रमेश शर्मा, निलेश त्रिपाठी,विचित्र मणि त्रिपाठी,ओम प्रकाश पांडेय जितेन्द्र यादव रमायण प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking