कप्तानगंज कुशीनगर:- नगर पंचायत के सभासदों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी धरने स्थल पर नहीं पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कप्तानगंज की टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी को लेकर उसकी जानकारी लेने कुछ सभासद ई ओ से मिलने उनके कार्यालय बुद्धवार को गये लेकिन सभासदों से न मिलने की बात को लेकर सभासदों ने उनके विरूद्ध व नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गये।समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा।इस मौक़े पर सभासद पिंटू यादव ने कहा कि आज विभिन्न समस्याओं को लेकर हम लोग बुधवार से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई भी सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं आया। अगर हम सभासदों की मांग प्रशासन नहीं सुनता है तो हम सड़क पर उतरने पर बाध्य होंगे।
इस दौरान रमेश जयसवाल, राम चन्द्र निषाद, नसीम अहमद ,नन्दलाल गुप्त, रमेश मोदनवाल, बेचू ,महेश भारतीय, संजय कुशवाहा, विनोद अग्रहरी ,शालू जयसवाल, प्रमोद सिंह, इमामदाद हुसेन, खलील अंसारी , शिव प्रताप सहित सभासद मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…
कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…
कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…