News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर शंभू चौधरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2021  |  4:27 PM

906 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर शंभू चौधरी

फणीन्द्र कुमार पाण्डेय/न्यूज अड्डा
कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे के राम जानकी पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का युवा घेरा कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को हुआ।जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के साथ साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब से प्रदेश में सरकार बनी है लूट हत्या बलात्कार आम बात हो गया है आज किसी भी व्यक्ति को न्याय नहीं मिल रहा है युवा सड़कों पर घूम रहा है बेरोजगारी चरम पर है इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जी जान से लगना होगा। आज छात्रों को गंभीर मुकदमों में फंसाया जा रहा है बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जिसका हिसाब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता छोटे लाल यादव और संचालन विजय यादव ने किया।कप्तानगंज: भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर शंभू चौधरी इस दौरान माधव सिंह इमदाद अली खलील भाई मुलायम यादव आरिफ शाह पिंटू यादव अलाउद्दीन अंसारी आकाश जायसवाल भोला यादव आदि लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

संबंधित खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking