News Addaa WhatsApp Group link Banner

कप्तानगंज: राम सीता विवाह देख दर्शक हुए मग्न

Farendra Pandey

Reported By:
Published on: Mar 21, 2021 | 8:22 PM
980 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

कप्तानगंज: राम सीता विवाह देख दर्शक हुए मग्न
News Addaa WhatsApp Group Link

कप्तानगंज/कुशीनगर । माता दुबौली देवी मंदिर पर चल रहे नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन अयोध्या के राम हनुमान आदर्श रामलीला मंडल द्वारा शनिवार की रात्रि में प्रभु श्री राम व सीता विवाह का अनूठा सचित्रण नाट्य किया तो दर्शक आत्मविभोर हो गए ।
इसके पूर्व नगर के डा. उपेंद्र सिंह, संजय यादव, एस पी सिंह, बैजनाथ गुप्त, संतोष जायसवाल,राधेश्याम पासवान, मुकेश उपाध्याय, मनोज गुप्ता, आदि ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया।इस मौके पर रामलीला के कलाकार कन्हिया शरण, बलिराम दास, मंतोष सिंह, भुगेंदर झा, बच्चा सिंह, सहित पुजारिन लक्ष्मी मतवा , पुजारी शैलेन्द्र मिश्र, विजय कुशवाहा, सूरज, आदि मौजूद रहे।
मंच का संचालन बिपिन मधेशिया व उदय मधेशिया ने किया।यह कार्यक्रम देर रात चला। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।

आज की हॉट खबर- मुख्य मार्ग की पुलिया हुई क्षतिग्रस्त,बड़ी दुर्घटना होने की आशंका 

Topics: कप्तानगंज

आपका वोट

View Result

क्या आपके गाँव में सड़क की स्थिति संतोषजनक है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking