News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: शहीद सैनिक राकेश पाण्डेय के यादगार में गेट का हुआ शिलानयास

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 21, 2021  |  4:50 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: शहीद सैनिक राकेश पाण्डेय के यादगार में गेट का हुआ शिलानयास
  • शहीद सैनिक राकेश पाण्डेय के यादगार में गेट का हुआ शिलानयास।
  • ग्राम सेमरा में 87 लोगो को मिला भुमि का आवंटन अधिकार पत्र।

कप्तानगंज/कुशीनगर। ग्राम पंचायत सेमरा में शहीद स्मारक गेट का शिलान्यास व पट्टा आवंटन पत्र का वितरण सांसद विजय कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोचर के बीच रविवार को किया।
इस दौरान फ्युचर गोल्डेन एकेडमी मेंं आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये सांसद विजय दुबे ने कहा शहीद सैनिक के याद मेंं जितना काम किया जाय वह कम है। सरकार की मंशा है कि गाव का कोई भी ब्यक्ति बेघर न रहे।अगर किसी के पास भुमि नहींं है तो उसके नाम से पट्टा किया जायेगा। सरकार का उद्देश्य गांव के विकास और गांव में निवास कर रहे निर्धन लोगों को रोजगार आवास शिक्षा स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओ को मुहैया कराना है।जब से केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी ऐतिहासिक काम हुये। उत्तर प्रदेश मे किसानोंं का कर्ज मांफ किया गया जो वह मिशाल है।आज देश के प्रधानमंत्री ने भारत का नाम विश्वव के पटल पर लाने का काम किया। देश के विकास की प्रथम कड़ी ग्राम सभा होती है जब तक इसका विकास नहींं होगा तब तक देश का विकास नही हो सकता। लोक सभा के ग्रामसभाओ के विकास के लिए  जो भी आवश्यकता होगा उसका विकास किया जाएगा ।
पुर्व जिला महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा भाजपा की  केंद्र व  राज्य सरकार विकास के उद्देश्य को रफ्तार देने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अन्त मेंं ग्राम प्रधान नंदिनी पांडेय के द्वारा 87आवासीय,कृषि,वृक्षारोपण भुमिहीनो मे किया गया। कार्यक्रम की कप्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र और संचालन मारकण्डेय पाण्डेय ने किया।
इस दौरान तहसीलदार अहमद फरीद खान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, शेषणि गोंड, वैजनाथ गुप्ता दिवाकर मिश्र,लेखपाल विचित्र मणि त्रिपाठी  शौर्य पाण्डेय,अनिल पांडेय, वैजनाथ कसौधन रविन्द्र प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking