कसया (कुशीनगर):- राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कुशीनगर व गोपालगढ़ में बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर ब्रिज का सपना जल्द ही साकार होगा। बुधवार को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ शिलान्यास स्थलों का निरीक्षण किया।

भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने दुर्घटना बाहुल्य जेटी तिराहा और गोपालगढ़ तिराहा पर फ्लाईओवर बनने की मंजूरी दे दी है। दोनों फ्लाईओवर की लंबाई 1300 मीटर होगी और 30 मीटर 15 मीटर, 15 मीटर चौड़ाई के दोनों फ्लाई ओवरों में अंडर पास बनेंगे। जो एक ही स्थल पर होंगे। इन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च निर्माण में खर्च होंगे। उक्त निर्माण कार्यदायी संस्था एनएचएआई ने बिहार के जेके इंजिकान प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण इस परियोजना का कार्य कराएगा। सांसद श्री दुबे ने निर्मित होने वाले ओवर ब्रिज के प्रपत्रों को देखा। उन्होंने कहा कि धन स्वीकृत हो चुका है। इस ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर सांसद श्री दुबे ने जनता की मांग पर सदन में कई बार मुद्दा उठाया था और आमजन की सुबिधा के लिए ओवर ब्रिज की जरूरत पर बल दिया था। साथ ही सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बार-बार मिलकर मिलकर आए दिन इन दोनों जगहों पर दुर्घटनाओं से हो रही मौतों व क्षति से अवगत कराया था। मंत्री के निर्देश पर कई बार मंत्रालय की टीम ने दोनों स्थानों का दौरा कर सर्वे कर चुकी है।

इस दौरान एनएचएआई पीडी सीएम द्विवेदी, नीतीश कुमार, गौतम राव, चंद्रप्रकाश चमन यादव, मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, राकेश गिरी, ओमप्रकाश जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, राजेश कुमार गुप्ता, विकास तिवारी, सत्यवान सिंह, राणा प्रताप सिंह, नीतीश सिंह राजपूत, समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…