News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: किसान सभा के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिये होंगे बाध्य ।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2022  |  10:57 PM

459 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान सभा के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिये होंगे बाध्य ।
  • किसान महंगी सिचाई करने को  मजबूर  -सियाशरण पाण्डेय

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के मधुरिया गांव व क्षेत्र के  रजवाहो  में  न ही अभी तक  साफ -सफाई   हुई हैं और न ही अब तक इन रजवाहो  में  पानी आया है जिससे  कि किसान धान के पौधे की नर्सरी तैयार कर सके। महंगे खाद्य बीज तो किसान खरीद ही रहे है साथ ही पम्पिग सेट चलाकर धान की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। डीजल महंगा होने के कारण किसानों की कमर तोड़ कर रख दिया हैं। किसान महंगी सिचाई करने को  मजबूर हैl  जिन किसानों के खेतों में बोर नही हैं वह तो 200 सौ रुपये से लेकर 250 रुपये घण्टे का पानी सिचाई के लिये खरीद रहा हैं। राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री सिया शरण पान्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही हैं l गरीब किसान नहरो, माइनरों में पानी नही आने से परेशान हैं। पानी खरीद कर धान के पौधे की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। इसके तरफ किसी भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही हैं। अगर सरकार इसके तरफ ध्यान नही देगी तो किसान सभा के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे।

आज की हॉट खबर- दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस...

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking