News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:- जनपद में प्रथम पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन; वेब लिंक के माध्यम से समस्त आंगनवाड़ी केंद्र भी पोषण पाठशाला से जुड़े; एन0 आई0 सी0 से डीपीओ, सीडीपीओ भी पाठशाला से जुड़े

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2022  |  7:39 PM

1,221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- जनपद में प्रथम पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन; वेब लिंक के माध्यम से समस्त आंगनवाड़ी केंद्र भी पोषण पाठशाला से जुड़े; एन0 आई0 सी0 से डीपीओ, सीडीपीओ भी पाठशाला से जुड़े

कुशीनगर:- जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय ने बताया कि जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रथम पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला ऑनलाइन लखनऊ से आहूत थी । जिसमे विषय विशेषज्ञ के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी । आज की पाठशाला का मुख्य विषय स्तनपान और 06 माह तक केवल स्तनपान था ।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर सुदृढ़ीकरण नहीं, भ्रष्टाचार का सुदृढ़ीकरण! भ्रष्टाचार पार्ट (चार)...

उक्त कार्यशाला का लाइव वेब कास्ट भी किया गया जिससे जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्र भी जुड़े।

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आगे के महीनों में भी विषय विशेषज्ञों के द्वारा ऐसी कार्यशालाओं का विभिन्न विषयों पर आयोजन होता रहेगा ।

इस अवसर पर एन0 आई0 सी0 कुशीनगर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिला कार्यक्रम अधिकारी,सीडीपीओ व मुख्यसेविकाये कार्यशाला से जुड़े थे । एन0 आई0 सी0 से जिज्ञाषा के समाधान हेतु अवसर प्रदान किया गया था।

संबंधित खबरें
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद
भाजपा की सरकार में बह रही विकास की गंगा – सांसद

बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…

कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली
कुशीनगर जिले में आधी रात सनसनीखेज आगजनी, बीडीओ की सरकारी व निजी गाड़ी जली

कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking